03जेएनडी12: सीआरएसयू में व्याखान में मौजूद प्रो. डॉ. उमेद सिंह और अन्य। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से कार्यस्थल तनाव विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रो.डॉ. उमेद सिंह ने आधुनिक कार्य संस्कृति में बढ़ते मानसिक दबाव और उसके समाधान पर चर्चा की। तनाव प्रबंधन के लिए समय प्रबंधन, योग, ध्यान और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। डॉ. उमेद सिंह ने कहा कि जब व्यक्ति की क्षमताओं और कार्य वातावरण के बीच तालमेल नहीं बैठता तो तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि अस्पष्ट जिम्मेदारियां और अत्यधिक अपेक्षाएं कार्यस्थल पर तनाव के प्राथमिक कारण हैं। उन्होंने सचेत किया कि लंबे समय तक बना रहने वाला कार्य दबाव व्यक्ति को भावनात्मक रूप से कमजोर कर देता है जिससे उसकी उत्पादकता और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष जसवीर सिंह, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।