फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराली से बनाएं लैंप, पर्स, गुलदस्ता और चटाई

Fri, 25 Oct 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी28-हमेटी में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते उप निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल। संवाद
विज्ञापन
जींद। पीएनबी मेटलाइफ ने विकास को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन फॉर डेवलपमेंट इनिशिएटिव (एफडीआई) के साथ भागीदारी कर हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (हमेटी) में वीरवार को फसल अवशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

यह पहल भारत की सबसे बड़ी पर्यावरण समस्याओं में से एक पराली जलाने की समस्या का समाधान करेगी। स्थानीय किसानों को पराली जलाने के ईको फ्रेंडली विकल्पों के साथ सक्षम बनाएगी। इससे उनके लिए लंबी अवधि में आर्थिक लाभ की स्थिति निर्माण होगी। इस परियोजना का लक्ष्य 2000 किसानों को लाभांवित करना है। इसमें 3500 एकड़ कृषि भूमि को शामिल करते हुए पांच हजार टन से अधिक पराली जलाने से रोका जाएगा। इससे आठ मिलियन किलोग्राम ग्रीन हाउस गैस पर्यावरण में प्रवाहित होने से रोका जा सकेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वच्छ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और फसल के अवशेष से बिक्री योग्य चीजें बनाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को सक्षम बनाने का उद्देश्य है।
डॉ. गिरीश नागपाल ने कहा कि हमें पराली का घरेलू स्तर पर निदान करना चाहिए। पराली से ही हम अपने उद्योग भी स्थापित कर सकते हैं। कई तरह की चीजें जैसे पर्स, चटाई, लैंप, स्ट्रीट लाइट, गुलदस्ता, हैंगिंग, तोरण बनाकर बाजारों में बेच सकते हैं। इससे पराली का निस्तारण भी होगा। आपकी आमदनी का साधन भी बन जाएगा। उपनिदेशक ने हमेटी में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में पराली से बनी वस्तुएं जैस लैंप, स्ट्रीट लाइट, उन्नत बुनाई वाला पर्स, गुलदस्ता, चटाई लगाई गई थी जो काफी सराहनीय थी। एफडीआई के सीईओ विजय सिंह ने कहा कि उनका ध्यान किसानों को सही जानकारी एवं साधन उपलब्ध कराते हुए सक्षम बनाने पर केंद्रित है, ताकि उन्हें पर्यावरण संरक्षण पद्धतियों को अपनाने में मदद मिल सके। यह कार्यक्रम ना केवल पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करेगा बल्कि आर्थिक अवसर भी तैयार करता है। इसका लाभ विशेष रूप से महिला किसानों को मिलेगा, जिन्हें कचरे से उपयोगी वस्तुएं बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. मेहता, विजय कुंडू, भूप सिंह मौजूद रहे।

24जेएनडी28-हमेटी में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते उप निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें