फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिमिक्री को मुद्दा बना कर जाटों व खापों से जोड़ने पर माजरा खाप ने जताया रोष

Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। माजरा खाप पंचायत ने मिमिक्री को मुद्दा बना कर जाटों व खापों से जोड़ने की आलोचना की है। इस विषय का जाट समाज व खाप पंचायत से कोई सरोकार नही है।
विज्ञापन

माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू, सचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि खाप पंचायतें सभी समाजों को मिल कर बनाई जाती हैं। किसी एक समाज की नहीं होती हैं। इन्हें इस मुद्दे पर नहीं घसीटना चाहिए। कुछ खाप पंचायत के चौधरी राजनीति करते हैं, वो भी अपने स्वार्थ में चाहते हैं और अपनी रोटियां इस मुद्दे पर सेकना चाहते हैं, जो गलत है। प्रवक्ता समुंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग इस हास्यव्यंग को जाट व खाप अपमान से जोड़कर राजनीति करना चाहते हैं जोकि सही नही है। किसान आंदोलन के दौरान किसानों को सरकार उपद्रवी, खालिस्तानी, आंदोलनजीवी बताती थी, वो अपमान था लेकिन उस समय किसी ने कुछ नही कहा। उन्होंने कहा कि जाटों व खापों का इस मुद्दे से कोई सरोकार नही है। उन्होंने उन खाप चौधरियों से भी आग्रह किया है जो इस मुद्दे को जाति से जोड़ कर राजनीति करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें