02जेएनडी02-कंडेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत कर्मचारी
जींद। गांव कंडेला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अन्नू के दिशा निर्देश अनुसार स्वास्थ्य टीम ने रैपिड फीवर मास सर्वे किया। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक, संजय, प्रमोद, सौरभ, कृष्ण, राजेश, नरेंद्र, सुमन, पिंकी और स्वास्थ्य सुपरवाजर सुरेश कुमार ने सर्वे में बुखार पीड़ित मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई व घर-घर जाकर मलेरिया व डेंगू से बचाव के तरीके बताए। डॉ. अन्नू ने कहा कि डेंगू और मलेरिया से बचाव का तरीका घर व आसपास के क्षेत्र में निरंतर सफाई रखना है। बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच करवानी चाहिए व उचित इलाज लेना चाहिए। कोई भी बुखार मलेरिया या डेंगू बुखार हो सकता है। संवाद