फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी मैढ़ सुनार सभा

Thu, 12 Jun 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी09-सेक्टर छह में आयोजित बैठक में भाग लेते मैढ सुनार सभा के पदाधिकारी। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। मैढ़ सुनार सभा की ओर से 28 जून को शहीद रणधीर सिंह वर्मा के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी, महासचिव राममेहर वर्मा, नरेश सोनी, गौरव सोनी और नरेंद्र भामा ने कहा कि गांव लुदाना मे शहीद रणधीर सिह वर्मा के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत युवाओं को देश सेवा करने की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

महासचिव राममेहर वर्मा ने बताया कि इसके अलावा सरकार की ओर से एक पेड मां के नाम चलाए जा रहे अभियान के तहत पौधरोपण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैढ सुनार सभा की ओर से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इस वर्ष पांच हजार पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का निर्णय भी लिया गया है।
नरेश सोनी, इंद्र सिंह वर्मा और सतबीर वर्मा ने बताया कि मैढ सुनार सभा समाज के उन जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में भी मदद करेगी, जो परिवार की आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर बनारसीदास वर्मा, इंद्र सिंह वर्मा, अमित वर्मा, राजकुमार सोनी, रमेश वर्मा, फूल सिंह वर्मा, कृष्ण पटवारी, ताराचंद वर्मा, राधेश्याम वर्मा, रामकुमार वर्मा, मनफूल वर्मा, महावीर सोनी, बालकिशन सोनी, सुरेश मुआनिया, वजीर सिंह, सुभाष सोनी, जयपाल वर्मा, जितेश सोनी, राजेंद्र सोनी, बदरी प्रसाद, महेंद्र सोनी और अनिल सोनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें