फोटो संख्या:66- रेलवे स्टेशन पर चलता निर्माण कार्य---संवाद
महेंद्रगढ़। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का कार्य 80 प्रतिशत पूरा कर लिया है। प्रथम चरण का कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। स्टेशन पर बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्यकरण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम का कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 64 मीटर टिन शेड लगाई है। ठेकेदार बाबूलाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर करीब 13.71 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्त कार्यों के अलावा सौंदर्यवर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जाएगा। दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जाएगा व पार्किंग, खिड़की शुरू की जाएगी। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा।
-
- रेलवे स्टेशन के निवासी व प्रवेश गेट पर लगाए जाएंगे धौलपुर के पत्थर:
महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 5.98 करोड़ रुपये है। स्टेशन पर उच्च तकनीकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे। स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था, सुगम, निर्बाध एवं निरंतर तकनीकी रेल कार्यों के संचालन की दृष्टि से हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जायेगा। रेलवे स्टेशन के प्रवेश व निकासी गेट पर धौलपुर के पत्थरों से सजाया जाएगा। इसके लिए धौलपुर से पत्थर का ऑर्डर भी दे चुके है।
- रेलवे स्टेशन पर कला, संस्कृति व पर्यटक चित्रकला को होगा समावेश:
रेलवे स्टेशन पर कला एवं संस्कृत से ओतप्रोत दिखाई देगी। रेलवे स्टेशन पर हरियाणा व राजस्थान की सांस्कृतिक व पर्यटन के चित्रकला से दर्शाया जाएगा। स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन,स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी एवं साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।