फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले जेजेपी में शामिल हुए महावीर गुप्ता को मिला जेजेपी का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी प्रतीक्षा के बाद जेजेपी ने जींद जिला के तीन विधानसभा क्षेत्रों के अपने उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार देर रात कर दी। इसमें एक दिन पहले ही जेजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता के बेटे महावीर गुप्ता को जींद विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं 15 दिन पहले जेजेपी में शामिल हुए रामनिवास सुरजाखेड़ा को नरवाना आरक्षित क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। इनेलो व जेजेपी के पुराने कार्यकर्ता व जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत ढांडा को जुलाना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। सूत्रों के अनुसार इससे जेजेपी के कई पुराने कार्यकर्ताओं में रोष है। हालांकि अभी तक किसी ने भी पार्टी के फैसले का विरोध नहीं किया है।
विज्ञापन

नरवाना से जेजेपी के उम्मीदवार बने रामनिवास सुरजाखेड़ा पिछले साल ही सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। इससे पहले वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। रामनिवास सुरजाखेड़ा ने हैफेड व हुडा में नौकरी की है। इससे पहले वे कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन करीब 15 दिन पहले ही जेजेपी का दामन थाम लिया।
क्षेत्र के जाने माने व्यवसायी हैं ढांडा
जुलाना विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के उम्मीदवार अमरजीत ढांडा क्षेत्र के जाने माने व्यवसायी हैं। वे पोल्ट्री व्यवासाय से जुड़े हैं। 35 वर्षीय ढांडा इनेलो में भी काफी सक्रिय रहे और जेजेपी के गठन के साथ ही पार्टी में आ गए। ढांडा जेजेपी के व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक परिवार से आते हैं गुप्ता
जींद से जेजेपी के उम्मीदवार महावीर गुप्ता राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता मांगेराम गुप्ता जींद से चार बार विधायक बने और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। मांगेराम गुप्ता व महावीर गुप्ता सोमवार को ही सिरसा में जेजेपी में शामिल हुए थे।55 वर्षीय महावीर गुप्ता जींद की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें