23जेएनडी02: राजकुमार भोला को बेस्ट सोशल मीडिया अवॉर्ड देते हुए सीईओ अभिजीत कुलकर्णी और प्रोग्रा
- फोटो : संवाद
जींद। हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से पंचकुला में आयोजित राज्यस्तरीय वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक संस्था महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन को सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया अवॉर्ड से नवाजा गया।
यह सम्मान संस्था के डिजिटल लिटरेसी, साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने एचकेएल के सीईओ अभिजीत कुलकर्णी एवं प्रोग्राम अधिकारी आशीष के कर कमलों से प्राप्त किया।
संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा आज के डिजिटल युग में केवल तकनीकी ज्ञान ही नहीं बल्कि साइबर सुरक्षा एवं एआई की समझ भी हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो गई है। हमारा उद्देश्य प्रमाण-पत्र वितरण तक सीमित नहीं है बल्कि युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।