30जेएनडी10-बैठक में चर्चा करते हुए मैढ सुनार सभा के सदस्य। स्रोत संस्था
जींद। मैढ सुनार सभा की ओर से पांच अक्तूबर को सेक्टर-6 में स्थित सुनार धर्मशाला में आदि देव महाराज अजमीढ़ जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर सभा सदस्यों की मंगलवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सत्यनारायण सोनी ने की। महासचिव राममेहर वर्मा, वित सचिव गौरव सोनी, नरेश सोनी, रमेश वर्मा, नरेंद्र भामा और इंद्रसिंह ने बताया कि इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। महाराजा अजमीढ़ जयंती को मनाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को सभा का प्रतिनिध सम्मेलन और त्रिवार्षिक चुनाव भी कराया जाएगा। इस मौके पर महाबीर सोनी, बालकिशन सोनी, सुरेश मुआनिया, वजीर सिंह, सुभाष सोनी, जयपाल वर्मा, जितेश सोनी, राजेंद्र सोनी, बदरी प्रसाद और महेंद्र सोनी मौजूद रहे।