फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीजेएम ने कलाम बाल आश्रम का किया निरीक्षण

Wed, 01 Oct 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी16-कलाम आश्रम में बच्चों से बातचीत करते हुए सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशासन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने मंगलवार को कलाम बाल आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम में कुल 23 बच्चे मौजूद थे। प्राधिकरण सचिव ने आश्रम में रह रहे बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों से उनके खान-पान, रहने और शिक्षा की स्थिति के बारे में बातचीत की गई। सीजेएम ने कलाम बाल आश्रम के स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों की देखभाल में किसी प्रकार की कमी न आए और बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कोई भी लापरवाही न की जाए। प्राधिकरण सचिव ने यह भी बताया कि 13 दिसंबर को न्यायिक परिसर, जींद, नरवाना और सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 पर किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें