फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 10 को जलालपुर कलां में होगी कई खापों की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। माजरा खाप पंचायत की बैठक शुक्रवार को हैबतपुर सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता गुरविंदर सिंह संधु ने की। बैठक में निर्णय लिया कि जिला जींद की सभी खापों की महापंचायत दस सितंबर को जलालपुर कलां गांव के सरकारी स्कूल में होगी। यह पंचायत नौगामा खाप पंचायत के नेतृत्व में होगी। इस पंचायत में जिला जींद के अंतर्गत आने वालीं सभी निर्वाचित पंचायतों को आमंत्रित किया जाएगा। इस पंचायत में जिला स्तरीय खाप पंचायत मंच बनाया जाएगा जो गैर-राजनीतिक होगा और वह सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहायक होगा। पंचायत में लीव इन रिलेशनशिप, प्रेम प्रसंग शादी में मां-बाप की गवाही जरूरी हो। गांव गोहांड में शादी और समगोत्र में शादी करने पर प्रतिबंध लगे, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज जैसी बुराइयों को रोकने बारे भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश, नौगामा खाप प्रधान सुरेश कुमार, दहाडऩ खाप प्रधान सूरजभान घसो, चहल गोत्र प्रधान बलवीर सिंह, खेड़ा खाप प्रधान अनूप सिंह, ढुल गोत्र प्रधान हरपाल सिंह, रूपगढ़ सरपंच दीपक अलाहवत ने भी अपने अपने विचार रखे और सहमति जताई कि जिला जींद की सभी खापों को जो असली खाप पंचायत है, उन्हें एक झंडे के नीचे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर और प्रेस प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान समेत अन्य पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें