फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद का विशेष सत्र इंडिया को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के मन में छटपटाहट का नतीजा : ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा ने कहा कि संसद का विशेष सत्र प्रधानमंत्री मोदी की इंडिया गठबंधन को लेकर छटपटाहट का नतीजा है। प्रधानमंत्री संसद सत्र के समय तो विदेशों में घूमते हैं, फिर देश में आते ही अपने लिए विशेष सत्र बुलवाते हैं। यह उनकी तानाशाही को दिखाता है। ढांडा यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान तीन सितंबर को भिवानी में आएंगे। इस दौरान वे सर्कल शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। 30 अगस्त को 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा एक सितंबर को 164 नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इन सभी को दोनों मुख्यमंत्री शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें