फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गीता जयंती पर दीपों से जगमग होंगे महाभारतकालीन तीर्थ

विज्ञापन
तीर्थों का निरीक्षण करते एसडीएम सत्यवान सिंह मान व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। गीता जयंती महोत्सव को लेकर इस बार सफीदों क्षेत्र के पांच पौराणिक तीर्थ दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। इसको लेकर सफीदों प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सफीदों के एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने मंगलवार को सफीदों नगर में स्थित नागक्षेत्र तीर्थ व सर्पाधि तीर्थ, गांव हाट के हटेश्वर तीर्थ, गांव जामनी के जगदग्रि तीर्थ व गांव कालवा के ययाति तीर्थ का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह पांचों तीर्थ महाभारतकालीन हैं तथा कुरूक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आते हैं। वहीं यह पांचों तीर्थ कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीन संरक्षित हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने पांचों तीर्था पर पहुंचकर वहां की सफाई व अन्य सुविधाओं के बारे में वहां के प्रबंधन से जानकारी हासिल की और उन्हे सफल आयोजन के लिए कमेटी बनाने का सुझाव दिया। एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव पूरे जिले जींद में 2 से 4 दिसंबर तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा स्तर पर जो पौराणिक तीर्थ हैं। उनको भव्य दीपोत्सव के माध्यम से जगमग किया जाएगा। इस भव्य सुंदर आयोजन को लेकर जहां-जहां पर भी यह तीर्थ हैं। उनकी कमेटियां बनाई जाएगी। उन कमेटियों को सरकार की ओर से बजट दिया जाएगा। उस बजट के माध्यम से यह कमेटियां वहां की साफ-सफाई, सुंदरता व दीपोत्सव का खर्च वहन करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि दीपोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि श्रीमद्भगवतगीता मानव जाति की राह दिखाती है। आधुनिक युग में इसकी सार्थकता और बढ़ी है। हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हरियाणा की भूमि पर गीता का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें