फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पोस्टर मेकिंग के जरिए किया मतदाताओं को जागरूक

विज्ञापन
मतदान करने के प्रति शपथ लेते राजकीय महाविद्यालय का स्टाफ।
विज्ञापन
जींद। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता, सेल्फी पॉइंट तथा हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जींद विधानसभा के सहायक पंजीयन अधिकारी और एसडीएम राकेश सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार स्वरूप नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सेल्फी पॉइंट पर जाकर सेल्फी ली और हस्ताक्षर अभियान के तहत बोर्ड पर हस्ताक्षर कर विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजन को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम राकेश सैनी ने कहा कि मतदाताओं जिस प्रकार आरटीआई के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को सरकार से सूचना लेने का अधिकार दिया गया है, उसी प्रकार चुनाव आयोग द्वारा भी प्रत्येक मतदाता को वोट डालने का अधिकार दिया गया है। इसलिए सभी मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें