जींद। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को पुस्तकालय की तरफ से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। कार्यशाला में एन-लिस्ट संबंधी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रितु रानी लाइब्रेरी री स्टोर ने एन-लिस्ट के विषय में बताया कि सभी इसमें अपना अकाउंट बनाकर अंतरराष्ट्रीय सत्र की पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी विषय से संबंधित शिक्षक व पाठन संबंधी सामग्री प्राप्त कर सकते हैं और ई-पीजीपाठशाला से रिकॉर्डिंग वीडियो भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह एक डिजिटल लाइब्रेरी जिसमें किताबों के अलावा ई जनरल अन्य कई शिक्षण सामग्रियां उपलब्ध है। इस कार्यशाला में अंजना, रितु रानी लाइब्रेरी रिस्टोर, पूनम, सीमा, बिट्टू मौजूद थे।