फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया जागरूक

Tue, 05 Aug 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी32: हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पहुंचा महिला जनवादी समिति का जत्था। समिति - फोटो : फफूंद के पक्का तालाब में उतराती मरीं मछलियां।
विज्ञापन
जींद। जनवादी महिला समिति का सामाजिक न्याय जत्था सोमवार को जींद पहुंचा। जत्थे ने हाउसिंग बोर्ड, निडाना, किशनपुरा, जलालपुर कलां, धर्म सिंह कॉलोनी में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

जत्थे का नेतृत्व जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव उषा सरोहा, राज्य अध्यक्ष सविता, कोषाध्यक्ष अमिता, पूर्व राज्य महासचिव राजकुमारी दहिया एवं रिटायर्ड मुख्याध्यापिका सुरेश बाला ने किया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशा व नूतन प्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि इस समय ऐसे जन जागरण जत्थों की आवश्यकता है जो महिलाओं के विरुद्ध होने वाले भेदभावों व शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं।
संचालित सामाजिक न्याय जत्थे का उद्देश्य गीत, नाटक, नृत्य, नारे, साहित्य आदि के माध्यम से नशा खोरी, बेरोजगारी, जातिवाद व साम्प्रदायिकता के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें