फोटो 6 नरवाना। नौवें विशाल जागरण में अतिथि को सम्मानित करते हुए समिति सदस्य। स्रोत समिति।
नरवाना। मां बनभौरी सेवा मंडल की ओर से शहर के पटेल नगर में नौवां विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में पीपल नाथ डेरे के महंत जागनाथ, विशाल गोयल चंडीगढ़ और विशिष्ट अतिथि सुभी चोपड़ा ने ज्योत प्रज्वलित की। मां भ्रामरी देवी मंदिर बनभौरी धाम से पुजारी पुलकित कौशिक और कपिल कौशिक भी विशेष रूप से पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संजय कालड़ा ने शिरकत की। जागरण में भजन गायक डॉ. कुलदीप कौशिक, रामधन गोस्वामी और पूजा सांवरिया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं विक्की महादेव कलानौर ग्रुप की ओर से आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। मंडल प्रधान दिनेश शर्मा और उपप्रधान मिन्की चोपड़ा ने बताया कि मंडल की ओर से नौवीं बार जागरण करवाया गया है। भंडारे का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मोहन लाल गर्ग, सुशील शास्त्री, संजू छाबड़ा, विजय गर्ग, राजेश वर्मा, कमल गर्ग सहित मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।