फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर पालिका ने दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया

विज्ञापन
19जेएनडी11: लितानी रोड पर अतिक्रमण हटवाने गई नगर पालिका की टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
उचाना। बाजारों में जाम और राहगीरों की परेशानी दूर करने के लिए नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जेई सत्यवान की अगुवाई में टीम ने लितानी रोड सहित बाजारों में दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया। दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही सामान रखने की हिदायत दी गई। बाजारों में कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रख देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। खासकर भीड़ के समय जाम की स्थिति बन जाती है। वाहन चालकों और राहगीरों की ओर से लंबे समय से बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की जा रही थी। नगर पालिका ने दुकानों के आगे सड़क के दोनों ओर पीली पट्टी भी बनाई हुई है, ताकि दुकानदारों को सामान रखने की सीमा स्पष्ट रहे। इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों की अनदेखी कर पट्टी से आगे सामान रख रहे हैं। इससे बाजारों में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जेई सत्यवान ने बताया कि दुकानदारों को पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि कोई दुकानदार सड़क पर सामान रखता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें