फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम इंजीनियर थे भगवान विश्वकर्मा : कर्मवीर

Tue, 21 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी11-सफीदों में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर स
विज्ञापन
सफीदों। भगवान विश्वकर्मा दिवस पर सफीदों कस्बे में स्थित जांगिड़ ब्राह्मण और भाटिया धर्मशाला में मंगलवार को कार्यक्रमों में राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने धर्मशाला में सबमर्सिबल पंप का उद्घाटन किया। भगवान विश्वकर्मा के योगदान के बारे में बताया कि वे विश्व के प्रथम इंजीनियर माने जाते हैं। आज जितने भी कारीगर, शिल्पकार और तकनीकी रूप से दक्ष लोग अपनी मेहनत से रोजी-रोटी चला रहे हैं, यह सभी भगवान विश्वकर्मा की देन है। उन्होंने कहा कि समाज में हुनर और श्रम का जो महत्व है उसकी पहचान भगवान विश्वकर्मा के विचारों से ही होती है। इस अवसर पर राइस मिल्स एसोसिएशन प्रधान सुभाष जैन, भाटिया समाज के प्रधान पंकज भाटिया, चेतन दास भाटिया, सोहनलाल आढती, भजन सैनी निर्जन, पप्पू हाट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें