फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कालवा में मनाया भगवान रामचंद्र का जन्मोत्सव

Sat, 12 Apr 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी40-गांव भड़ताना में शोभायात्रा के निकालते आचार्य राजेंद्र आर्य व अन्य। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। भगवान पुरुषोत्तम रामचंद्र का जन्मोत्सव गुरुकुल कालवा में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छह अप्रैल से शुरू हुई से शोभायात्रा गुरुकुल कालवा से चलकर गांगोली, कालवा, भड़ताना, मोरखी, भंभेवा, हाड़वा, भाग खेड़ा से होती हुई पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी के मेन गेट पर हवन यज्ञ करके इसका समापन किया गया। आचार्य राजेंद्र आर्य ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म त्रेता युग के चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था। राजा दशरथ ने अपने राज्य में एक बड़ा यज्ञ करवाया। इसमें सभी ऋषि मुनियों ने इस हवन में भाग लिया। इसके बाद हवन के बचे हुए शेष और खीर तीनों रानियों को दी गई। इसके बाद भगवान रामचंद्र, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। इस मौके पर आचार्य अंकित, स्वामी नित्यानंद, स्वामी इंद्र मुनि, वीरेंद्र आर्य, वेदपाल वकील, सोमदेव, मनुदेव, अंकुश और सतबीर अत्री भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें