बहादुरगढ़ से सिलेंडर भरकर हिमाचल जा रहे एक कैंटर को आधा दर्जन युवकों ने शुक्रवार देर रात गांव कटवाल के निकट ड्राइवर और क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लेकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार रोहतक के भगवतीपुर निवासी ट्रक चालक श्रीभगवान गांव के ही क्लीनर सन्नी के साथ इंडेन कंपनी के कर्मशियल गैस सिलेंडरों से भरे कैंटर को बहादुरगढ़ से हिमाचल के ऊना लेकर जा रहे थे।
शुक्रवार रात करीब 12 बजे कटवाल गांव के समीप गाड़ी में पीछे से सवार होकर आए आध दर्जन युवकों ने ओवरटेक करते हुए कैंटर के आगे गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद पिस्तौल के बल पर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और चालक व क्लीनर को बंधक बना लिया। पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाड़ी बरामद, 13 सिलेंडर गायब
पुलिस के अनुसार लूटी गई गाड़ी को कैथल जिले के सोंगल माजरा गांव के पास से बरामद कर लिया है। गाड़ी से 13 सिलेंडर गायब हैं।
लूट को चोरी बता रही पुलिस
गाड़ी चालक के अनुसार युवकों ने पिस्तौल के बल पर चालक और परिचालक को बंदी बना कर लूट की घटना को अंजाम दिया, लेकिन अलेवा पुलिस इसे मानने को तैयार नहीं है। पुलिस इसे चोरी का मामला बता रही है। बहराल जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।