फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में मिलता है सस्ता व सुलभ न्याय : न्यायमूर्ति निधि गुप्ता

Sun, 09 Mar 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी26-सफीदों न्यायालय परिसर में पहुंची न्यायाधीश नि​धि गुप्ता। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
सफीदों। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति निधि गुप्ता ने शनिवार को सफीदों न्यायालय परिसर का दौरा किया। उन्होंने अदालतों में रखे लंबित मामलों तथा सब डिवीजन स्तर पर लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्रवाई और प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति निधि गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा करें। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में लोगों को लोक अदालतों की कार्यप्रणाली के बारे में ज्ञान नहीं होता। ऐसे में उनको इस प्रणाली से अवगत कराएं और आपसी समझौते से हो सकने वाले मामलों में लोक अदालतों में ज्यादा से ज्यादा मामले रखने के प्रयास करें। लोगों को बताएं कि लोक अदालत में सस्ता व सुलभ न्याय मिलता है व इसकी प्रक्रिया बिल्कुल साधारण है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से केस का निपटारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें