फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएमएमएस परीक्षा में उत्तीर्ण लोधर स्कूल के विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
04जेएनडी17: श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।स्रोत
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को घोषित एनएमएमएस परीक्षा के परिणाम में पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर के तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य बटुकेश्वर दत्त ने मनसु, निशु, शुभम को मेडल पहना कर सम्मानित किया। कक्षा प्रभारी गगनदीप सिंह ने विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपये से सम्मानित किया। विज्ञान अध्यापक बलिंद्र गिल ने बताया कि उत्तीर्ण बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से आगामी 4 वर्षों तक हर माह एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। एसएमसी प्रधान व सरपंच प्रतिनिधि मंदीप कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। मौके पर बायोलॉजी प्रवक्ता नसीब सिंह, दिलबाग मौण, नरेश, सतविंद्र श्योंकद, देवेंद्र, दिलबाग जांगड़ा, वजीर, रविकांत, कुलदीप, अशोक, सुखबीर, जितेंद्र, सोनिया, राजेश कुमारी उपस्थिति रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें