फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं में होने वाले तनाव को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री से लिए टिप्स

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ऑनलाइन संबोधन में जुड़े शिक्षक बलजीत व विद्यार्थी महिपाल। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में होने वाले तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के एक शिक्षक व एक विद्यार्थी को जुड़ने का मौका मिला। इसमें केंद्रीय विद्यालय बुडायन के दसवीं कक्षा के छात्र महीपाल व डीएवी स्कूल के शारीरिक शिक्षक बलजीत सिंह ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

यह ऑनलाइन कार्यक्रम सात बजे शुरू हुआ। इसके लिए लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंस हॉल में विशेष व्यवस्था की गई थी। केेंद्रीय विद्यालय बुडायन के विद्यार्थी महीपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लाइव वार्ता की। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक बलजीत सिंह का भी चयन पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता के लिए हुआ था। शिक्षक बलजीत ने बताया कि उन्होंने पीएम का संबोधन सुना। 20 दिन पहले उन्होंने परीक्षा की चर्चा विषय पर पीएम के साथ लाइव संबोधन के लिए आवेदन किया था। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक बलजीत के साथ महीपाल का चयन हुआ। आवेदन के दौरान उनसे कुछ सवाल ऑनलाइन पूछेे गए थे। सवालों के सही जवाब देने पर उनका चयन हुआ।
ऑनलाइन मिलेंगे जवाब
महीपाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि कक्षा में बैठते समय ध्यान कई जगह रहता है। ऐसे में ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाती। इसके लिए क्या किया जाना चाहिए। यह सवाल पहले से ही पीएमओ पोर्टल पर भेजा गया था। इस सवाल का चयन होने पर महीपाल को कार्यक्रम में जोड़ा गया। हालांकि लाइव कार्यक्रम में सभी सवालों के जवाब नहीं दिए गए। जिनके जवाब नहीं मिले, उनके जवाब ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

बेहद अच्छा अनुभव रहा
छात्र महीपाल व शिक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि यह अनुभव बेहद अच्छा रहा। देश के विद्यार्थियों की शिक्षा व परीक्षा को लेकर चिंताओं को समझने का मौका मिला। शिक्षक बलजीत सिंह के अनुसार जिस प्रकार के सवाल आए हैं, इसके आधार पर वे अपने स्कूल के विद्यार्थियों को भी लाभान्वित कर सकेंगे। वहीं महीपाल ने बताया कि इससे काफी जानकारी मिली हैं। परीक्षा के दौरान तनाव बिलकुल नहीं लेना चाहिए। विषय से डरना नहीं चाहिए और खाली समय का सही उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें