फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार की गांव में ही गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मृतक सुखबीर उर्फ सोनू। - फोटो : Jind
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर सवार होकर शराब ठेके पर जा रहे ठेकेदार की मंगलवार शाम को बीबीपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण नौ मार्च को आरोपी सौरभ के पिता और ठेकेदार के बीच गाड़ी और बुग्गी के टकराने के बाद हुए विवाद को बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच युवकों को नामजद कर उन पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीबीपुर निवासी सुखबीर उर्फ सोनू (34) मंगलवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में खुले खुले अपने शराब ठेके पर जा रहा था। जब वह ठेके के पास पहुंचा तो पीछे से सफेद रंग की कार में सवार होकर आए लोगों ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इस दौरान कार से बीबीपुर का ही रहने वाले सौरभ, साहिल और बिरौली गांव निवासी मर्द उतरे। सौरभ ने तमंचे से सोनू की पीठ में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ठेके के बाहर बैठा सोनू का चचेरा भाई व अन्य दौड़कर वारदात स्थल पर आए। जब तक वे आए आरोपी फरार हो चुके थे। कार में सौरभ, साहिल और मर्द के अलावा घिमाना निवासी दिनेश और बीबीपुर निवासी काला भी थे। वारदात स्थल पर पहुंचे अंकित ने भाई सोनू को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रविंद्र उर्फ बुच्चा की शिकायत पर बीबीपुर गांव के सौरभ, साहिल, काला, बिरौली के मर्द और घिमाना के दिनेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नौ मार्च को हुआ था गाड़ी और बुग्गी टकराने के बाद विवाद
ठेकेदार सुखबीर उर्फ सोनू का नौ मार्च शाम को सौरभ के पिता राजेश के साथ विवाद हो गया था। उस दौरान सोनू की गाड़ी सौरभ के पिता राजेश की बुग्गी से टकरा गई थी। उस समय तो विवाद निपट गया था, लेकिन एक दिन बाद सौरभ ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी।

नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे सोनू के परिजन।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें