फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार हत्याकांड : 22 दिन बाद पुलिस ने पकड़े दो इनामी बदमाश

Sun, 13 Jul 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी08: शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
जींद। खरक रामजी गांव में शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने 22 दिन बाद दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ डेविड निवासी रामराय व पटियाला चौक निवासी रोहित राणा के रूप में हुई है। हत्या में शामिल तीनों शूटरों पर तीन दिन पहले ही 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन

बता दें कि, 20 जून की शाम खरकरामजी गांव निवासी शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र, शराब ठेके पर बैठा हुआ था। तभी कार सवार तीन लोग आए और आते ही बिंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी। हमलावर अपनी कार छोड़कर किसी अन्य युवक से बाइक छीन कर मौके से फरार हो गए थे।
इस मामले में एसपी कुलदीप सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि हत्यारे उसी समय से फरार चल रहे थे। इस मामले में आठ लोगों को नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमें काम कर रही थी। इस मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन हत्यारे पुलिस की पहुंच से दूर थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को नौ दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से फरार चल रहे तीसरे शूटर मालवी गांव निवासी रामपाल उर्फ बाबा की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ करेगी।
इस मामले में हथियार उपलब्ध करवाने वालों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाएगी। इसमें जतिन उर्फ डेविड पर हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत पहले से 13 मामले दर्ज है, जबकि रोहित राणा पर शस्त्र अधिनियम, लूट, चोरी के मामले दर्ज थे। अब हत्या का तीसरा मामला उन पर दर्ज हुआ है।
बाक्स
इस मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल व हत्या से पहले रैकी करने के आरोपी कमल उर्फ कमली निवासी साहनपुर को चार जुलाई, पांच जुलाई को खरक रामजी निवासी सोनू व नौ जुलाई को अजय निवासी जुलाना और तकदीर निवासी बूढ़ा खेड़ा को गिरफ्तार किया था।
बाक्स
शराब ठेकेदार की हत्या करने वाले तीनों हत्यारों की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज के आधार पर पहले ही दिन कर ली थी। इसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देने में लगातार कामयाब हुए। शुक्रवार रात को पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू किया।
बाक्स
आरोपियों ने शराब ठेकेदार की हत्या को अंजाम अवैध पिस्तौल से दिया था। फिलहाल पिस्तौल बरामद नहीं हुई है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पिस्तोल व उनको शरण देने वालों के बारे में पता करेगी, ताकि जिन ठिकानों पर बदमाशों को वारदात के बाद शरण मिली हैं। उन लोगों पर भी कार्रवाई की जा सके।
बाक्स
ठेकेदार की हत्या करवाने वालों को गिरोह की तरफ से ही खर्चा दिया जा रहा था, हालांकि पुलिस अब आरोपियों से यह भी पता करने का प्रयास कर रही है कि इनको खर्च बैंक के माध्यम से दिया जा रहा था, या फिर कोई व्यक्ति डायरेक्ट इनसे मिलकर रुपयों की सहायता कर रहा था।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
12जेएनडी08: शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें