फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार की तरह बीयर बार पर भी रोक लगाई जाए : धर्मपाल कंडेला

Sat, 30 Sep 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी44: अभियान के लिए एकजुट हुए खाप प्रतिनिधि। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सर्वजातीय 28 कंडेला खाप की बैठक खाप के चबूतरे पर खाप अध्यक्ष धर्मपाल कंडेला की अध्यक्षता में हुई। इसमें कंडेला खाप के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खाप ने महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

खाप प्रधान सभी 28 कंडेला गांव में जाकर सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे। खाप प्रधान धर्मपाल कंडेला तथा महिला इकाई की खाप प्रधान सुदेश कंडेला ने गांव की सार्वजनिक जगह पर पौधरोपण करके अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इस जगह का नाम पशु वेद लख्मीचंद वाटिका रखा गया है। खाप प्रधान धर्मपाल कंडेला ने हुक्का बार पर रोक लगाने को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि हुक्का बार की तरह बीयर बार पर भी रोक लगानी चाहिए। खाप पहले से ही नशे से समाज को बचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाए हुए हैं। खाप प्रधान धर्मपाल कंडेला ने मास्टर रामकरण शर्मा को नशा रोकने के अभियान का संयोजक बनाया जो 28 गांव में जाकर लोगों को नशा छोड़ने का संदेश देंगे। रामधन मांडो को खाप का संगठन सचिव बनाया गया है जो एक कमेटी का गठन करके खाप में आपसी भाईचारे तथा खाप संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। दिलबाग सिंह चीमा और संदीप परमार को भी संगठन का सहसचिव बनाया गया है। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने डॉ. स्वामीनाथन के कार्यों की प्रशंसा की खाप ने डॉ. स्वामीनाथन के निधन पर मौन धारण करके उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर खाप के उप प्रधान दयानंद नंबरदार, खाप के प्रवक्ता कर्मवीर लोहचब, भीरा दालमवाला, पूर्व चेयरमैन रामदिया खोखरी, जयपाल सरपंच शाहपुर, अजमेर दालमवाला, प्रताप कंडेला, हजूरा कंडेला, लख्मीचंद कंडेला, कृष्णा धीमान, कलीराम गोयत, रणबीर कैरखेड़ी, राजा बोहतवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें