फोटो 15जेएनडी06-दुकान से सूट चोरी करने की आरोपी महिला सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। स्रोत ग्रैब
जुलाना (जींद)। कस्बे के वार्ड नंबर-4 में सोमवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान पर बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान की दीवार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और घर में लगे बिजली उपकरण और वायरिंग जल गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना से परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।
वार्ड-4 निवासी राकेश ने बताया कि सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी घबरा गए। इसके तुरंत बाद उनके घर की बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
पहले तो उन्हें लगा कि क्षेत्र में सामान्य बिजली बाधित हुई है लेकिन कुछ समय बाद जब उन्होंने घर की जांच की तो मकान की दीवार का ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ मिला। राकेश ने बताया कि बिजली गिरने से घर की विद्युत वायरिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा टीवी, पंखे, इन्वर्टर तथा अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण भी खराब हो गए।