बिजली गिरने से मीटर बाक्स रूम में टूटे पड़े छत के टुकड़े व बिखरा पड़ा तेल।
- फोटो : Jind
गांगोली गांव में शुक्रवार रात को हेचरी पर बिजली गिरने से बिजली उपकरण जलकर गए। जींद हेचरी मालिक महेंद्र मलिक गांगोली ने कहा कि शुक्रवार रात को वह हेचरी में सो रहा थ। रात 12 बजे अचानक एक धमाके व एक बड़ी तेज गर्जना के साथ बिजली उसके हेचरी पर गिरी, जिससे लाखों रुपये का उपकरण जल गया। महेंद्र ने कहा कि बिजली मीटर रूम की छत को उखाड़ती हुई अंदर घुसी। बिजली ने मीटर के केबल बॉक्स को जला दिया। महेंद्र ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।