फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिरसा मुंडा के जीवन-वृत एवं योगदान पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने की जबकि वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता अभिषेक गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, प्रवक्ताओं एवं प्रतिभागी छात्रों का स्वागत करते हुए बिरसा मुंडा के जीवन-वृत एवं योगदान पर प्रकाश डाला और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अभिषेक गुप्ता ने अपने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने 19वीं सदी में अंग्रेजी शासन और जमींदारी प्रथा के विरुद्ध उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने समाज को सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक स्वतंत्रता की दिशा में अग्रसर किया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. नम्रता सचदेवा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने सभी धर्मों के समन्वय और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने अनुयायियों को स्वावलंबन और अध्ययन की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को उजागर करना और युवा पीढ़ी में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर प्रवक्ता शालू एवं सुनीता यादव की विशेष उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें