फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दोपहर हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

Sun, 05 Jul 2026 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी05-शनिवार दोपहर बाद शहर में हो रही बारिश। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में सुबह उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई। हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं हुई लेकिन मौसम खुशनुमा जरूर हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर काफी ज्यादा था। तेज धूप नहीं होने के बावजूद लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही तेज हुई और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई।
शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। फिलहाल मानसूनी गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। रविवार तक मौसम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है लेकिन व्यापक बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। यदि मौसम प्रणाली सक्रिय रहती है तो जिले में अच्छी बारिश हो सकती है जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। जिन क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है वहां खेतों में नमी बढ़ी है जिससे खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा।

बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह
चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उमस और बारिश के कारण वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनें ताकि संक्रमण का खतरा न फैले।

सोमवार को जिले में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना बन रही हैं। यदि ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी और उमस से और अधिक राहत मिलेगी। खरीफ की फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें