फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दोपहर को हुई हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से सुबह और दोपहर के समय हुई हल्की बारिश ने बड़ी राहत दिलाई। इससे तापमान में भी काफी गिरावट आई जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई जगह हल्की हल्की बारिश हुई। ठंडी हवा से वातावरण सुहावना हो गया। मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों ने भी बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया।
जिले में पूर्वी दिशा से करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। हवा के कारण वातावरण में नमी बढ़ी और बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर के समय हुई हल्की बारिश के बाद गर्म हवा का असर लगभग समाप्त हो गया जिससे लोगों को उमस और तपिश से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

अभी पश्चिमी विक्षोभ के साथ मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से मौसम फिलहाल बदलता रहेगा। इसी कारण वीरवार को भी आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

खरीफ की फसलों को होगा फायदा
बारिश का सबसे ज्यादा फायदा खरीफ की फसलों को होगा। हालांकि बुधवार को हुई बौछारों से मौसम जरूर ठंडा हुआ है। हालांकि आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यदि बारिश होती है तो ज्वार, बाजरा, धान, ग्वार और मूंग की फसलों का फुटाव होगा, क्योंकि गर्मी के कारण फसलों का फुटाव रुका हुआ था।
वर्जन
वीरवार को बारिश के आसार बने हुए है। वहीं कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा तो तापमान सामान्य के करीब पहुंच सकता है और लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिलेगी। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें