फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 50 फीसदी गेहूं का करें उठान : एसडीएम

Sun, 21 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद के एसडीएम राकेश सैनी ने शनिवार को जींद की अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों को गेहूं बिक्री के लिए दिए जाने वाले गेट पास की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों द्वारा मंडी में गेहूं लाने के लिए गेट पास अनिवार्य होने के कारण इसको शेड्यूल अनुसार ही पूरी पारदर्शिता के साथ जारी किया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि व लिफ्टिंग के कार्य में लगे ठेकेदार को अतिरिक्त श्रमिक तथा ट्रांसपोर्टर का प्रबंध कर 24 घंटे में कम से कम 50 प्रतिशत गेहूं का उठान करवाने के निर्देश दिए। भुगतान भी नियमानुसार समय पर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि मंडियों में व्यापारियों और किसानों को कोई समस्या आती है तो प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं निरंतर ठीक प्रकार से रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें