फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 1.50 करोड़ से घोघड़िया गांव के नागदेव मंदिर में हुआ लाइब्रेरी व भंडारा हॉल का निर्माण

विज्ञापन
26जेएनडी21: घोघड़िया गांव के नागदेव मंदिर परिसर में बनी आधुनिक लाइब्रेरी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। घोघड़िया गांव के प्राचीन नागदेव मंदिर परिसर में 500 गज में आधुनिक लाइब्रेरी एवं भंडारा हॉल बन कर तैयार हो चुका है। लाइब्रेरी का निर्माण होने से कसूहन, रोज खेड़ा, बड़ौदा, करसिंधु, कुचराना कलां, कुुचराना खुर्द एवं बधाना गांव के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में फायदा होगा।
विज्ञापन

इस लाइब्रेरी में 170 युवा एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। यहां पर एसी लगाने के साथ-साथ वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। करीब 1.50 करोड़ रुपये की राशि इस निर्माण पर खर्च हुई है। यह राशि समाज सेवी लाला वेदप्रकाश गर्ग द्वारा खर्च की गई है। 27 अगस्त को लाइब्रेरी एवं भंडार हॉल का उद्घाटन वेदप्रकाश गर्ग करेंगे।
नाग देव सेवा समिति प्रधान लीला राम, उप प्रधान रामकुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में लाइब्रेरी युवाओं के लिए एवं भंडारा हाल निर्माण के लिए समाज सेवी वेदप्रकाश गर्ग से दिल्ली में मिले थे। वेदप्रकाश गर्ग ने कहा कि समिति सदस्य आधुनिक लाइब्रेरी एवं भंडारा हॉल का निर्माण करें। जितनी भी राशि खर्च होगी वह देंगे।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में तैयारी को लेकर अब उचाना, नरवाना, जींद समेत आस-पास के गांव के युवाओं को नहीं जाना पड़ेगा। 27 अगस्त को लाइब्रेरी एवं हॉल कमरे का उद्घाटन वेदप्रकाश गर्ग करेंगे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
26जेएनडी21: घोघड़िया गांव के नागदेव मंदिर परिसर में बनी आधुनिक लाइब्रेरी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें