फोटो कैप्शन 27जेएनडी11: जिला लाइब्रेरी में सुविधाओं का जायजा लेते डीसी।
जींद। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पुस्तकालय का डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और पाठकों के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करने के लिए फायर सेफ्टी, पेयजल, स्वच्छता, वाई-फाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी सुविधाओं की कमी है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
डीसी ने कहा कि पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। लाइब्रेरी इंचार्ज डॉ. सत्यवान मलिक ने बताया कि यहां 130 विद्यार्थियों की बैठने की क्षमता और करीब 20 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए सभी फायर एक्सटिंग्विशर और सुरक्षा उपकरणों को कार्यशील रखने और नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, एयर कंडीशनर, पंखों और भवन रखरखाव का भी निरीक्षण किया गया।