नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय नरवाना में प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान की अध्यक्षता में मकर संक्रांति व लोहड़ी का आयोजन किया गया। पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर तिल, मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
महाविद्यालय परिवार ने अग्नि की परिक्रमा कर संस्था एवं सभी सदस्यों की उन्नति व समृद्धि की कामना की। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने आह्वान किया कि जैसे हम अग्नि में तिल अर्पित करते हैं वैसे ही अपने मन के गिले-शिकवे, ईर्ष्या और नकारात्मक विचारों को भी त्यागें। संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल व कोषाध्यक्ष धर्मवीर गोयल मौजूद रहे। संवाद