फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्रीश्याम बाबा के जीवन पर आधारित लीला का हुआ मंचन

Sun, 15 Oct 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल धर्मशाला अर्बन स्टेट में महाभारत टीवी सीरियल के श्रीकृष्ण व उनकी 40 सदस्यों की टीम की ओर से श्री श्याम बाबा के धर्म जीवन पर आधारित श्याम लीला का शुक्रवार की रात मंचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल कांडा रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। श्री श्याम बाबा के जीवन पर आधारित इस श्याम लीला का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गया। रात भर कार्यक्रम चलता रहा, लेकिन कोई भी दर्शक अपनी जगह से नहीं हिला। कार्यक्रम में श्री श्याम बाबा के जीवन को दिखाया गया और बताया गया कि कैसे श्री श्याम बाबा ने अपना पूरा जीवन धर्म की रक्षा में लगाया। उन्होंने मानव भलाई के लिए संदेश दिया। संस्था प्रधान राकेश सिंघल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगाें में धार्मिक भावना जागृत होती है। अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करवाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें