फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का नेतृत्व मजबूत हाथों में : जांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा सोमवार को गांव अजायब पहुंचे। जांगड़ा ने कहा कि आज भारत का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति और देशहित में लिए जाने वाले फैसलों से भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महम चौबीसी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रही है। क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने से किसानों और ग्रामीणों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश खत्री, परवीन नैन, मनजीत नैन, सरपंच आनंद, जयप्रकाश शर्मा, उम्मेद शर्मा, राकेश नैन, विक्रम सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें