फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में एकजुट हुईं तीन बार, गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशभर में हड़ताल की दी चेतावनी

विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी13-जिला बार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेडहॉक कमेटी सदस्य। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। अधिवक्ता प्रवीण बूरा पर हुए हमले और पुलिस कार्रवाई को लेकर जींद, सफीदों और नरवाना बार एसोसिएशनें एकजुट हो गई हैं। बुधवार को हुई संयुक्त बैठक में अधिवक्ता पर हमला करने के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। बार एसोसिएशनों ने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 9 अक्तूबर को पूरे हरियाणा की बार एसोसिएशनों से हड़ताल का आह्वान करने का अनुरोध किया जाएगा। वहीं, जिला जींद के अधिवक्ताओं की हड़ताल वीरवार को भी जारी रखने का फैसला लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान विकास लोहान, पूर्व प्रधान रामपाल राणा, सतीश गिल, बार सफीदों प्रधान पुरुषोत्तम राणा, अरविंद लाठर, सचिव बलिंद्र बैरागी, मोहित शर्मा, गुरजंट भिंडर, पूर्व प्रधान अनिल मोर, पूर्व प्रधान बलजीत मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज
हैडहॉक कमेटी के सदस्य नरिंद्र कंसल, राममेहर श्योकंद, हरिमोहन भारद्वाज और पूनम राव ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। प्रवीण बूरा के साथ हुई घटना में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन पुलिस की कार्रवाई पर लगातार नजर रख रही हैं। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें