फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने के नाम पर वकील से ठगे 1.45 लाख

Tue, 11 Mar 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। क्रेडिट कार्ड चलाने के बहाने अज्ञात ने एक वकील के साथ 1.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदखेड़ा निवासी परविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मार्च को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को आरबीएल बैंक का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड की सर्विस यूज करने के लिए वार्षिक चार्जिंग लगेंगे। यह एप फोन में इंस्टाॅल कर लो। फिर उसे व्हाट्सएप पर एक एप फाइल मिली। फाइल का नाम आरबीएल बैंक एप लिखा था। उसने सोचा कि बैंक की आधिकारिक एप है। इसके बाद उसने फोन से ही एप में मेरा क्रेडिट कार्ड नंबर और अन्य डिटेल भरने के लिए कहा। कुछ समय बाद ही मोबाइल नंबर पर बैंक की ओटीपी आने लगी तो उसने एप को अनइंस्टाॅल कर दिया, लेकिन उसके मोबाइल पर पैसे कटने के अलग-अलग मैसेज आए। फिर उसने रुपये चेक किए तो एक लाख 45 हजार 300 रुपये कटे हुए मिले। जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें