फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रभावित नहीं होनी चाहिए कानून व्यवस्था : डीजीपी

Sun, 18 Feb 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी38 : दातासिंह वाला बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर। संवाद
विज्ञापन
जींद। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में दातासिंह वाला बॉर्डर का निरीक्षण किया। डीजीपी ने दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर की जांच कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ने इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी कर्मठता के साथ कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसान संगठनों के प्रदर्शन की स्थिति के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी रूप में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें। किसी भी सूरत में किसी को कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कानून का सम्मान सर्वोपरि है। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हिसार रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण, एसपी सुमित कुमार, एसपी नूह नरेंद्र बिजारणिया भी मौजूद रहे।

17जेएनडी38 : दातासिंह वाला बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर। संवाद

17जेएनडी38 : दातासिंह वाला बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर। संवाद

17जेएनडी38 : दातासिंह वाला बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें