फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक्टर मार्च निकालकर बोले किसान-लड़ाई केवल पंजाब के नहीं, देश के किसानों की

Sun, 18 Feb 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी32-किसानों को संबोधित करते हुए सरपंच अजीतपाल सिंह च_ा।
विज्ञापन
सफीदों। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के किसानों ने शनिवार को ट्रैक्टर यात्रा निकाली। इसकी अगुवाई किसान नेता लीलूराम, गगनदीप निम्मनाबाद व सरपंच अजीतपाल सिंह ने किया। काफी तादाद में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर नगर की नई अनाज मंडी में इकट्ठा हुए और वहां से रोष प्रकट करते हुए महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे रोड, पुरानी अनाज मंडी व महात्मा गांधी रोड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर यात्रा का समापन किया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा के बॉर्डरों पर जो किसान इकट्ठा हैं उनकी लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों की है। पंजाब हमारा बड़ा भाई है। हम सबको अपने बड़े भाई के साथ मिलकर यह लड़ाई लड़नी चाहिए और आंदोलन में हिस्सा लेना चाहिए। किसानों का कहना है कि जब तक हमारी तीन मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का साफ कहना है कि एमएसपी पर कानून, किसानों की कर्जमाफी और बिजली अधिनियम रद्द करने की मांगे मानी जाएं।

17जेएनडी32-किसानों को संबोधित करते हुए सरपंच अजीतपाल सिंह च_ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें