फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो बैचों का शुभारंभ

Wed, 14 Oct 2026 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित बीईओ कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण लेते शिक्षक।
विज्ञापन
खरखौदा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राथमिक शिक्षकों के लिए बुधवार को छह दिवसीय आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो नए बैचों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, खंड संसाधन समन्वयक मनोज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी राजानंद और विधायक के पिता आजाद सिंह ने किया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करने और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना और विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक कौशल विकसित करना है।
आजाद सिंह ने भी शिक्षकों को मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। पहले बैच में डाॅ. निशा रानी और कविता पंघाल जबकि दूसरे बैच में सीमा देवी और सविता मेंटर शिक्षक के रूप में प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण रणनीतियों, विद्यार्थियों की सीखने संबंधी कठिनाइयों की पहचान और उपचारात्मक शिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें