फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तैनात पोंकरी खेड़ी निवासी बीएसएफ के एएसआई का गांव में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
दलबीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तैनात पोंकरी खेड़ी गांव निवासी बीएसएफ के जवान 55 वर्षीय एएसआई दलबीर सिंह की बुधवार रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को दलबीर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार के दौरान बीएसएफ के जवानों और हरियाणा की पुलिस ने सलामी दी। वहीं गांव में जुलूस के रूप में दलबीर सिंह का शव लाया गया।
विज्ञापन

दलबीर सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही रामराय गांव पहुंचा तो जिंदाबाद व अमर रहे के नारे लगने शुरू हो गए। इस दौरान दलबीर सिंह व भारत माता की जय के नारों से आसमान गूंज उठा। वीरवार को उनका शव हिसार कैंट पहुंच गया था। वहां से सुबह गांव में लाया गया। दलबीर सिंह के बड़े बेटे दीपक जाट रेजिमेंट में सेवारत हैं। वे अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। वहीं छोटा बेटा बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और बेटी की शादी हो चुकी है।

दलबीर सिंह को श्रद्धांजलि देते महंत मुकेश गिरी और ग्रामीण। संवाद- फोटो : Jind

सलामी देती हरियाणा पुलिस की टुकड़ी। अमर उजाला- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें