फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुफ्त आधार कार्ड अपडेशन की अंतिम तिथि बढ़ी

Sun, 17 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा मुफ्त आधार कार्ड अपडेशन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले 14 दिसंबर अंतिम तिथि थी अब बढ़ाकर 31 जनवरी 2023 कर दी गई है। एसडीएम गुलजार मलिक ने बताया कि आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। नागरिक इस मुफ्त सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट करवाए और साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को भी आधार में अपडेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें