फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया विजय दिवस

Sun, 17 Dec 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी05: शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए जिला सैनिक बोर्ड के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। मातृ भूमि की रक्षा करने वाले एवं देश की एकता एवं अखंडता में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक पर शनिवार को विजय दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला सैनिक बोर्ड के कल्याण अधिकारी सतबीर सिंह ने शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हरियाणा पुलिस के जवानों के एक टुकड़ी ने मातमी धुन बजाई। इस अवसर पर सेवानिवृत कैप्टन सुधीर नसीर, सेवानिवृत कैप्टन रमेश, सेवानिवृत कर्नल रणधीर सिंह, सतपाल, कुलदीप, बिजेन्द्र तथा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि आज के दिन 1971 को भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत ने बंगला देश को आजाद करवाया था। इसमें पाकिस्तान सेना ने हार मानकर आत्म समर्पण किया था और पाकिस्तान के 93 हजार सैनिक कैद कर लिए गए थे। संधि के दौरान बंगलादेश आजाद घोषित किया गया और कैदियों को रिहा किया गया था। इसलिए 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीदों को मान-सम्मान एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग की तरफ से नरेश शर्मा, सतपाल, कर्म सिंह, रमेश राठी, सेवा सिंह, सेवानिवृत इंद्र सिंह भारद्वाज, तारिफ सिंह एवं सैनिक परिवार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें