फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी दाखिले की फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 4 अगस्त, दो दिन का समय बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के पास फीस जमा कराने के लिए अब केवल दो दिन का समय बचा है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित की है। पहले यह तिथि 27 जुलाई थी, लेकिन तकनीकी कारणों और संशोधित शेड्यूल के चलते विभाग ने इसे बढ़ा दिया।
विज्ञापन

पांच अगस्त को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची और 6 अगस्त को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 7 से 11 अगस्त तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 12 अगस्त से रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। वहीं, 13 अगस्त को उच्चतर शिक्षा विभाग दोबारा प्रवेश पोर्टल खोलेगा।
इस दौरान नए विद्यार्थी पंजीकरण करा सकेंगे जबकि पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन भी कर सकेंगे। विभाग के अनुसार 13 से 20 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 21 से 27 अगस्त तक पहले के 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन अतिरिक्त 100 रुपये लेट फीस देकर दाखिला लिया जा सकेगा। संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने दूसरी मेरिट सूची का शेड्यूल संशोधित किया है। अब दूसरी फाइनल मेरिट सूची 6 अगस्त को जारी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें