फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में पंजाब के किसानों के लिए खोला लंगर घर

Mon, 12 Feb 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी10: लंगरघर का ताला खोलते किसान। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। जींद-रोहतक रोड पर स्थित लंगर घर को दिल्ली कूच करने वाले पंजाब के किसानों के लिए एक बार फिर से खोल दिया गया है। रविवार को जुलाना के लंगर घर पर किसान पहुंचे।
विज्ञापन

किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुमित लाठर ने कहा कि जुलाना के किसान पंजाब के किसानों के साथ हैं और वह उनके लिए लंगर की व्यवस्था की जाएगी। जुलाना के किसान आंदोलन में भी पंजाब के किसानों का पूरा सहयोग करेंगे, अगर उनकी मांगों में हरियाणा के किसानों की भी मांगें शामिल होंगी। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपप्रधान नरेंद्र ढांडा ने कहा कि जींद के किसान पंजाब के किसानों का पूरा सहयोग करेंगे। आंदोलन के लिए भी जिले के किसान दिल्ली कूच करेंगे। जींद जिले में सेम की समस्या, जलभराव की समस्या, किसानों की खराब हुई फसलों का मुआवजा मिलने में देरी आदि मांगें हैं। इन्ही मांगों को लेकर पंजाब के किसानों के साथ जिले के किसान भी सहयोग करेंगे। पंजाब के किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था पहले की तरह की जाएगी।

11जेएनडी10: लंगरघर का ताला खोलते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें