संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रायचंदवाला गांव के खेतों में मजदूरी करने गए व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बिहार के बेगूसराय के श्रीपुर का ब्रहमदेव अपने परिवार के साथ जींद में भिवानी रोड पर पिछले कुछ सालों से रह रहा था। रायचंवाला गांव में धान की कटाई के लिए वह मजदूरी करने जाता था। सोमवार सायं के समय धान की कटाई करने के बाद ब्रहमदेव कुछ समय के लिए खेत में बने कमरे में आराम करने के लिए लेट गया था। इस दौरान उसको सांप ने काट लिया और जहर के प्रभाव में आने से वह बेसुध हो गया। वहां से उसको उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।