फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 11 माह से बंद निर्माण कार्यों पर सरकार का घेराव करेगी श्रमिक शक्ति

विज्ञापन
05जेएनडी 20: जाट धर्मशाला में आयोजित भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक म
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मशाला में भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेशभर में पिछले करीब 11 महीनों से भवन निर्माण कार्य प्रभावित होने और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान में देरी पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने जल्द श्रमिकों की मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो 25 जून को श्रम मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, प्रांत मंत्री देवीलाल, भवन निर्माण श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रजत धीमान, प्रदेश महामंत्री राममेहर जांगड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष रोहतास ग्रोवर, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद खेड़ा, मीनू तथा वंदना मौजूद रहे।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा ब्लॉक और जिला स्तर पर कई बार ज्ञापन सौंपे गए तथा प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि 25 जून से पहले भारतीय मजदूर संघ की मौजूदगी में संगठन के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाकर प्रदेशभर के श्रमिकों की मांगों का समाधान किया जाए।
नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते सकारात्मक पहल नहीं की तो 25 जून को श्रम मंत्री के आवास के समक्ष आगामी आंदोलन की रणनीति की घोषणा की जाएगी। ऐसी स्थिति में आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें